आगरालीक्स …Agra News: दीपावली पर बम पटाखों से दिल्ली की हवा रेड जोन में एक्यूआई 400 पार, आगरा में सबसे ज्यादा प्रदूषित संजय प्लेस, जानें शाम छह बजे और रात 11.30 बजे आगरा का एक्यूआई कितना रहा। ( Agra News: AQI on Diwali in Agra @ 179 at 11.30 PM, Most Polluted stations#Agra )
दिपावली पर रात आठ बजे से बम पटाखे चलना शुरू हो गया, इसके बाद रात 11.30 बजे तक बम पटाखे चलते रहे। तेज आवाज के साथ ही स्काई शॉट, बमों की चटाई भी खूब चली, बच्चों ने अनार, फुलझड़ी और चकई चलाई तो युवाओं ने टंकी बम फोटो, इससे एक्यूआई का स्तर भी बढ़ता गया लेकिन हवा बहुत ज्यादा प्रदूषित नहीं हुई है।
शाम छह बजे एक्यूआई 152, रात नौ बजे 150 और रात 11 बजे 156
आगरा का एक्यूआई शाम छह बजे 152 दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। रात आठ बजे के बाद बम पटाखे चलने लगे लेकिन वाहनों का प्रदूषण कम हो गया। इससे क्यूआई 150 दर्ज किया गया, इसके बाद बम पटाखे चलने से एक्यूआई रात 11 बजे बढ़कर 156 पर पहुंच गया।
रात 11.30 बजे एक्यूआई 179
रात नौ से 10 बजे तक लगातार बम पटाखे चले। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता गया, रात 11.30 बजे आगरा का एक्यूआई 179 दर्ज किया गया। इसमें कार्बन मोनोआक्साइड का स्तर 400 तक दर्ज किया गया।

शाम को संजय प्लेस और रात में आवास विकास सबसे ज्यादा प्रदूषित
आगरा में शाम को सबसे ज्यादा प्रदूषित संजय प्लेस रहा, एक्यूआई 200 से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, रात 11.30 बजे सबसे ज्यादा प्रदूषित आवास विकास सेक्टर तीन रहा, एक्यूआई 232 दर्ज किया गया।
आगरा में रात 11.40 बजे एक्यूआई
आवास विकास सेक्टर तीन बी 239
संजय प्लेस 217
मनोहरपुर 192
शाहजहां गार्डन 151
रोहता 107