आगरालीक्स …Agra News: आगरा के अटलपुरम में प्लॉट किसे मिलेगा, सूरसदन में लॉटरी निकाली जा रही है, दो दिन लॉटरी निकलेगी। 600 प्लॉट के लिए बुकिंग भी आज से शुरू हो रही है। ( Agra News: Atalpuram Plot through lottery start in Agra#Agra )
आगरा में 138 हेक्टेयर में ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है, इसे 10 सेक्टर में विकसित किया जाएगा। अटलपुरम के सेक्टर 1 के 322 प्लॉट के लिए एडीए की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन लिए गए, 322 प्लॉट के लिए 1700 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। सोमवार सुबह सूरसदन में सेक्टर 1 के ईडब्ल्यूएस, एमजीआई और एचआईजी प्लॉट की लॉटरी निकाली जा रही है, मंगलवार को एमआईजी 1 और एमआईजी टू की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी जिसकी निकलेगी उसे प्लॉट आवंटित किए जाएंगे ।
सेक्टर दो ओर तीन के 600 प्लॉट की बुकिंग 29 सितंबर से
वहीं अटलपुरम के सेक्टर दो और तीन के आवासीय प्लॉट के आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 29 सितंबर घोषित की गई है। इन दोनों सेक्टर के 600 प्लॉट के लिए 29 सितंबर तक लोग आवेदन कर सकते हैं।
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
आनलाइन आवेदन, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए आय प्रमाण पत्र