Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Auto and E-Rickshaw menace on crossing and highways in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Auto and E-Rickshaw menace on crossing and highways in Agra…#agranews

287

आगरालीक्स…आगरा में आटो में सफर करना ही जानलेवा नहीं, इनके पीछे चलना भी खतरनाक. हाथ मिलते ही आटो मोड़ देते हैं चालक…

आगरा के अंदर आटो में सफर करना ही जानलेवा नहीं होता बल्कि इनके पीछे चलना भी खतरनाक होता है. हाइवे हो या फिर मुख्य मार्ग, आटो चालक जिस हिसाब से चलते हैं वह काफी जोखिमभरा होता है. सवारियों का हाथ मिलते ही आटो चालक बिना कुछ सोचे समझे अपने आटो को मोड़ देते हैं, ऐसे में इनके पीछे चलने वाला अन्य वाहन चालकर खासकर दोपहिया वाहन चालक अपना बैलेंस खो देते हैं. ऐसा नजारा आपको हर जगह हर रास्ते पर देखने को मिल जाएगा. चौराहे को क्रॉस करने में भी ये तेजी दिखाते हैं. इसके अलावा चौराहों पर कहीं पर भी आटो को खड़ा कर देते हैं. आगरा के कई चौराहे ऐसे हैं जहां आटो का जमघर आड़ा तिरछा लगा रहता है. खासकर रामबाग चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, सिकंदरा और रुनकता चौराहा, हाइवे के इन चौराहों पर आटो चालक बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं. इससे जाम की भी स्थिति पैदा होती है. कई बार यातायात पुलिस द्वारा अभियान भी चलाया जाता है लेकिन कुछ दिनों बाद वही स्थिति हो जाती है. वहीं ई रिक्शा चालकों की भी अपनी अलग स्थिति है. न इंडीकेटर होता है और न ही स्पीड पर नियंत्रण. कहीं भी कभी भी सवारी मिलते ही ये भी रुक जाते हैं.

आगरा में आटो चालकों की मनमानी से सभी वाकिफ हैं. आटो चालक एक बार में 7 से 8 सवारी लेकर चलते हैं. नियम में तो पीछे तीन या चार सवारी बैठ सकती हैं लेकिन आगरा में आटो चालक पीछे चार सवारी और आगे आटो चालक के साथ तीन सवारियां और बैठती हैं. आगे बैठने वाली सवारियां अक्सर लटकी हुई होती हैं लेकिन आटो चालक इतने से कम सवारियां लेकर आगे बढ़ते नहीं है. रामबाग चौराहा हो या फिर टेढ़ी बगिया, भगवान टाकीज चौराहा हो या फिर सिकंदरा चौराहा, हर जगह आटो चालकों की यही स्थिति है. एमजी रोड पर आटो प्रतिबंधित हैं लेकिन यहां ई—रिक्शा चालकों की भी यही स्थिति है.

रात को चालान, सुबह फिर वही ढर्रा
गुरुद्वारा का ताल पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने रात में अभियान चलाया, लेकिन सुबह फिर से सब कुछ पुराने ढर्रे पर चलता दिखाई दिया. आटो और डग्गामार वाहनों में मनमाने तरीके से सवारी ढोई जा रही हैं. आज सुबह से ही पहले की तरह आटो वाले मानकों को दरकिनार कर सात-सात सवारी बिठाते हुए दिखे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!