आगरालीक्स …आगरा में मलेरिया, डेंगू, डायरिया ना फैले, इसके लिए विशेष अभियान कल से शुरू हो रहा है।
आगरा में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से माइक्रो प्लान के अनुसार सभी गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान से संबंधित स्कूल, कॉलेज,सभी सरकारी कार्यालयों, में शपथ दिलाने, संचारी रोगों के प्रति विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। ( Awareness Programme to prevent Diarrhea, Malaria & Dengue)
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के आमजन में प्रभावी प्रचार प्रसार न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संचारी रोगों के प्रति जन जागरूकता हेतु सभी प्रभावी माध्यमों से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी हाई रिस्क एरिया में फॉगिंग तथा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने, ग्राम प्रधानों को पंचायतों में विशेष साफ सफाई कराने, नगर निगम, तथा सभी नगरीय निकायों में जनजागरूकता तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने को निर्देशित किया।
डायरिया, डेंगू,मलेरिया, के लक्षणों, बचाव के उपाय,जल जमाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा प्राइमरी स्कूल खुलने से पूर्व विशेष साफ सफाई कराने के निर्देश दिए, उन्होंने ग्राम प्रधान, कोटेदारों, ग्राम पंचायत सहायक, वार्ड मेंबर्स, नोडल शिक्षकों का ओरियंटेशन करने तहसील, ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स मीटिंग करा संचारी रोगों के प्रति प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।