आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला में 11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, स्वरूपों का हुआ चयन
अग्रवाल संगठन बुन्दु कटरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जयंती महोत्सव के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी के स्वरूप के लिए श्री विशन स्वरूप सिंघल एवं श्रीमती सुमनलता सिंघल का चयन किया गया। चयन के बाद जयंती महोत्सव से जुड़े पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उनके निज निवास पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विशन स्वरूप सिंघल एवं सुमनलता सिंघल को पटका, साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके बेटे रविकांत सिंघल एवं पुत्रवधू सपना सिंघल का भी स्वागत किया गया।
समाज के लोगों ने उन्हें महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व अग्रधान सेवा सदन, सेवला में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता रहेगी।
इस अवसर पर अग्रवाल संगठन के संरक्षक भगवानदास बंसल, अध्यक्ष दिनेश बंसल, महामंत्री संजीव मित्तल, जयंती समन्वयक दिनेश अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, कार्यक्रम मुख्य संयोजक राजेश मित्तल, संयोजक राकेश गोयन, शुभम सिंघल, अंकित जिंदल, महिला अध्यक्ष मीनू गोयल एवं सपना बंसल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनमोहन गोयल, जगदीश मित्तल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण मंगल, बनवारी लाल मित्तल आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।