आगरालीक्स…बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी। इस बार दो माह की होगी यात्रा। आगरा से भी यात्रियों के जत्थे होंगे रवाना।

अमरनाथ यात्रा 45 दिन की होती है
हर साल श्रावण माह में बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा लगभग 45 दिनों तक चलती है, लेकिन इस साल श्रावण महीने में पुरुषोत्तम माह का संयोग बन रहा है। इसके चलते श्रावण मास 60 दिनों का रहेगा।
पुरुषोत्तम माह के कारण श्रावण माह 60 दिन का

पुरुषोत्तम माह के कारण अमरनाथ यात्रा भी श्रावण माह के अंतिम दिन रक्षाबंधन तक चलेगी। इस तरह 60 दिनों तक यात्रा चलेगी। यात्रा पर जाने की तैयारी में श्रद्धालु अभी जुट गए हैं। आगरा से कई जत्थे अमरनाथ यात्रा जाने के लिए रजिस्ट्रेश करा चुके हैं और मेडिकल कराकर जाने की तैयारी में जुटे हैं।
आगरा के लोग 29 जून को होंगे रवाना
आगरा के अर्जुन नगर के रहने वाले दीपक सारस्वत अपने साथी अशोक कुशवाह के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए 29 जून को आगरा से निकलेंगे और एक जुलाई को पहलगांव पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेडिकल आदि करा लिए गए हैं।