आगरालीक्स…आगरा में ऐसी गलियां आपको बहुत देखने को मिल जाएंगी. किसी न किसी काम से गलियों को खोद तो दिया जाता है, फिर छोड़ दिया जाता है अपने हाल पर…
आगरा में सड़कों का बुरा हाल है. शहर के मुख्य मार्ग हों या फिर कॉलोनी और मोहल्लों के रोड. कहीं सड़कें खराब पड़ी हुई हैं तो कहीं बरसात का पानी कई दिनों तक भरा रहता है. बरसात में तो और भी बुरी कंडीशन हो जाती है. शहर के लगभग हर क्षेत्र में आपको ऐसी गलियां या छोटे रास्ते देखने को मिल जाएंगे जो कि उबड़खाबड़ स्थिति में हैं. खरंजों की ईटें निकली हुई पड़ी हैं. इन गलियों की बुरी स्थिति का कारण खोदाई है. कभी बिजली के नाम पर तो कभी पानी पाइपलाइन डालने के नाम तो कभी गैस के नाम पर इन गलियों में खोदाई तो कर दी जाती हैं लेकिन इसके बाद संबंधित टीम द्वारा गड्ढे को मिट्टी से भरकर छोड़ दिया जाता है. नतीजा ये होता है किसी ने अपने घर के आगे खरंजे को ऊंचा कर लिया है तो कहीं खरंजा धंसा हुआ है.
दिए गए चित्र ताजगंज क्षेत्र के गल्ला मंडी के हैं. यहां पिछले 9 महीने से यह गली खोद के ऐसी ही कंडीशन में छोड़ रखी है. विधायक जीएस धर्मेश भी आकर कई बार चले गए पर इस रोड को लेकरकोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया. इसके कारण लोगों को यहां से निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. यह गली विश्वदाय स्मारकर ताजमहल से मात्र 250 मीटर की दूरी पर है. बरसात होने पर तो यहां पर जलभराव हो जाता है जो कि घरों और दुकानों तक में पानी चला जाता है.
