अगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर मंडल ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आज सुबह लोगों ने इसकी शुरुआत सफाई अभियान से की। लोगों को मिष्ठान वितरण किया। बल्केश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम सुबह सफाई कर्मियों के साथ मिलकर श्रीराम चौक पर हाथों में झाड़ू थामकर लोगों से अपने आसपास सफाई करने को कहा। मंडल अध्यक्ष शिवशैलेंद्र सिंह ने कर्मयोगी फुहारे पर लोगों से अपने विचारों को स्वच्छ रखने को कहा।
बल्केश्वर के आईटीआई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने मोदी जी के जन्मदिवस पर स्थानीय नागरिकों के स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर टी एन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, मुरारीलाल अग्रवाल, शरद माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, राज कुमार शाक्य, मोहन सिंह वर्मा, पल्लव गुप्ता आदि मौजूद रहे।