Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Banaras is the first choice to visit, not Agra in UP…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Banaras is the first choice to visit, not Agra in UP…#agranews

196

आगरालीक्स…यूपी में आगरा नहीं, बनारस घूमने के लिए पहली पसंद. आगरा से सात गुना अधिक पर्यटक यहां पहुंचे…जानिए आंकड़े और घूमने के लिए बनारस की प्रसिद्ध जगहें

ताजमहल विश्व विख्यात है. देश ही नहीं विदेश से भी हजारों की संख्या में लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए यहां आते हैं, लेकिन वर्ष 2022 के जो आंकड़े पर्यटन विभाग ने जारी किए हैं वह काफी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि अगर इन आंकड़ों से देखेंगे तो आप जानेंगे कि यूपी में आगरा पहली पसंद नहीं है. पर्यटन विभाग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उस हिसाब से यूपी में घरेलू पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनारस है. बनारस वही जिसे वाराणसी या काशी भी कहा जाता है. बनारस के बाद मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज में भी एक साल में आगरा से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं.

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटन उद्योग को नई उंचाइयां मिली हैं. वाराणसी में देश् विदेश के पर्यटक खूब आ रहे हैं. उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के अनुसार विश्वनाथ धाम के निर्माण और सुविधाओं में हुई बढ़ोतरी से काशी सैलानियों की पहली पसंद बनी है. पर्यटक दर्शन पूजन के साथ ही गंगा स्नान करते हैं और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखते हैं. क्रूज से गंगा के घाटों को निहारना भी पर्यटकों को भा रहा हे.

बनारस में घूमने की ये हैं जगहें
काशी विश्वनाथ धाम, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, मान मंदिर घाट, दुर्गाकुंड घाट, दुर्गाकुंड मंदिर, नमो घाट, तुलसी मानस मंदिर, नेपाली मंदिर, ललिता घाट, संकट मोचन मंदिर, रामनगर किला, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, भारत माता मंदिर, मृत्युंजय मंदिर आदि

वर्ष 2022 में यूपी में सबसे ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचे
वाराणसी- 0716़12127 (पर्यटकों की संख्या)
मथुरा – 06,52,75743
प्रयागराज – 02,60,45,271
अयोध्या – 02,39,09,014
आगरा – 01,00,10,849

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!