आगरालीक्स…… काम की खबर, जुलाई में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, बैंक संबंधी काम जल्द निपटा लें, ठंडे बस्ते में न डालें, पढ़े किस दिन बंद रहेगी बैंक।

पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं बैंक
जुलाई माह में दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार समेत करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र के बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।
बैंक सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेंगे
रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां राज्यवार है। जुलाई महीने में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 छुट्टियां हैं। इसकी शुरुआत 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंदजी के जन्मदिन पर होगी। वहीं, 31 जुलाई को शहीद दिवस के अवकाश के साथ खत्म होगी।
जुलाई 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
2 जुलाई 2023- रविवार
5 जुलाई 2023- गुरु हरगोबिंदजी सिंह जयंती (जम्मू-कश्मीर)
6 जुलाई 2023- एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
8 जुलाई 2023- दूसरा शनिवार
9 जुलाई 2023- रविवार
11 जुलाई 2023- केर पूजा (त्रिपुरा)
13 जुलाई 2023- भानु जयंती (सिक्किम)
16 जुलाई 2023- रविवार
17 जुलाई 2023- यू तिरोट सिंग दिवस (मेघालय)
21 जुलाई 2023- द्रुक्पा त्से-जी (गंगटोक)
22 जुलाई 2023- चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023- रविवार
29 जुलाई 2023- मुहर्रम
30 जुलाई 2023- रविवार
ऑनलाइन निपटा सकते हैं काम
बैंक बंद होने पर ग्राहक मोबाइल और नेट बैंकिंग के जरिए काम निपटा सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।