जम्मूलीक्स /आगरालीक्स…. श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था बेसकैंप से हुआ रवाना, जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच श्रद्धालु हुए रवाना, आगरा से गए श्रद्धालुओं द्वारा भेजा गया वीडियो। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
शनिवार एक जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। पहलगांव बेसकैंप से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को जम्मू एंड कश्मीर प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आगरा के श्रद्धालु भी शामिल है पहले जत्थे में। कड़े सुरक्षा प्रबंध
आठ हजार श्रद्धालुओं का है पहला जत्था
जम्मू.कश्मीर के बालटाल और नुनवान से करीब 8000 यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
श्रद्धालु सुविधाओं का लाभ लेः उपायुक्त
गांदरबल के उपायुक्त श्माम बीर ने बताया कि आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे अपने सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।
आगरा के अशोक पहले जत्थे में शामिल
आगरा के सिकंदरा आवास-विकास के रहने वाले अशोक कुशवाह पहले जत्थे में शामिल हैं। उन्होंने बालटाल की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया है।