आगरालीक्स…आगरा में झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार. तीन दिन होगी जबर्दस्त बारिश. आज का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा
आगरा के लोगों को लू वाली गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन उमस अभी भी बरकरार है. हालांकि कल और आज सुबह हुई रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया और इसके कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई. दिन में निकली धूप ने जरूर उमस बढ़ाई है लेकिन शाम के समय में भी मौसम ठीक हो गया. ऐसे में लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं. इसके अलावा अन्य दिनों में भी बारिश की संभावना है. मानसून की दस्तक हो चुकी है और आगरा में बारिश भी अच्छी हुई है. अब मौसम विभाग ने 29 जून से एक जुलाई तक आगरा में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/06/24) 34.0
Departure from Normal(oC) -5.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/06/24) 25.4
Departure from Normal(oC) -2.0
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 34.8