Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: DM’s orders regarding problems happening in Belanganj and Namner…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: DM’s orders regarding problems happening in Belanganj and Namner…#agranews

231

आगरालीक्स…बेलनगंज में लोहे के पुल पर लाइटिंग न होने से रहती है दुर्घटना की आशंका. नामनेर में भी इस समस्या से हो रही परेशानी. डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति तथा वाणिज्य बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम बेलनगंज लोहे के पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से न होने से दुर्घटना की आशंका बने रहने के प्रकरण को रखा गया, जिसमें बताया गया कि रेलवे से अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है तथा टेण्डर 07 जुलाई को खुलेगा और सम्भवतः 15-20 जुलाई तक कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। बैठक में नामनेर चौराहे पर बड़े वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देशों की अनुपालन आख्या तलब की, जिसमें अवगत कराया गया,कि मार्ग में विद्युत विभाग के पोल लगा होने के कारण बड़े वाहन मोड़ने में परेशानी होती है, जिसके कारण जाम लगता है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अपर आयुक्त (नगर), सम्बन्धित व्यापारी, स्मार्ट सिटी के इंजीनीयर व विद्युत विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से साइट का विजिट कर निराकरण की सम्भावनाओं से सायं तक अवगत कराने के निर्देश दिए।

बैठक में पंकज अग्रवाल मंडल अध्यक्ष (पश्चिम), उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बताया कि जेनरेटर उद्योग फाउंड्री नगर के व्यापारियों को बेलनगंज बाजार में सामान क्रय करने के लिए आना जाना रहता है, लेकिन यमुना के लोहे के पुल पर दोनो तरफ भारी ट्रकों से आवागमन अवरुद्ध होने से व्यापार प्रभावित होता है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि रेलवे विभाग से पत्राचार कर हाईट बैरियर लगवायें, जिससे उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश न हो सके तथा कृत्य कार्यवाही से 15 दिन के अन्दर अवगत कराना भी सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि संजय प्लेस में जनकपुरी आयोजन के बाद कुछ कार्य साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग के कार्य शेष रह गए थे, जिन्हें अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस हेतु आगणन तैयार किया गया है, बजट की स्वीकृति प्राप्त होने पर निविदा व विभागीय आदि कार्य पूर्ण कराकर निर्माण कार्य को पूर्ण करा दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी वाणिज्य बंधुओं से पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने तथा जन जागरूकता के प्रयास करने की सभी से अपील की।

इसके बाद जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई, बैठक में औद्योगिक क्षेत्र-फाउण्ड्री नगर, आगरा में प्रकाश व्यवस्था, सड़क निर्माण/मरम्मत, साफ-सफाई विषयक बिंदु पर विचार किया गया, जिसमें बताया गया कि टोरंट पॉवर के विद्युत पोल सड़क के बीच में आ रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने टोरंट अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा डीवीवीएनएल के समन्वय से पोल हटाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम द्वारा उद्यमियों को दिए गए संपत्ति कर नोटिसों को निरस्त करने के प्रकरण पर अलग से नगरायुक्त की अध्यक्षता में बैठक कर समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में महोदय ने उद्योग बन्धुओं व वाणिज्य बन्धुओं से प्राप्त पानी निकासी, नाला/नाली सफाई, कूड़ा निस्तारण आदि से सम्बन्धित शिकायती पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या के निस्तारण/समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने उद्योग बन्धुओं व वाणिज्य बन्धुओं से अपील की कि नाले में चमड़े की कतरन व कूड़ा डालने वाले को व्यक्तिगत प्रयास करते हुए समझाने का प्रयास करें और यह भी बतायें कि उनके द्वारा चमड़े की कतरन/कूड़ा करकट आदि नाले में फेंकते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा इस हेतु नगर निगम को प्रभावी कदम उठाने को निर्देशित किया।

बैठक में अपर नगरायुक्त सुरेन्द्र यादव, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर प्रदीप कुमार सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विश्वनाथ शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग सोनाली जिंदल, आगरा व्यापार मण्डल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष (पश्चिम) पंकज अग्रवाल, बलवीर शरण गोयल, संजय अरोड़ा, आगरा व्यापार मंडल के सदस्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!