आगरालीक्स…त्योहार से पहले तेल—रिफाइंड पर 15 से 20 रुपये दाम बढ़े. दाल, बेसन, आटा तक हुआ महंगा….सब्जी के दाम भी आसमान पर
त्योहार से पहले ही लोगों के ऊपर महंगाई का बोझ शुरू हो गया है. पितृपक्ष चल रहे हैं, इसके बाद नवरात्र से त्योहारेां का सबसे बड़ा सीजन शुरू हो जएगा. लेकिन इससे पहले ही खाने—पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण काहो वाली कहावत भी अब पूरी तरहसे परिवारों में दूर होती ज रही है. क्योंकि दाल और रोटी ने भी घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. पिछले एक महीने में खाद्य सामग्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. एक तरफ जहां सब्जी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दाल, रिफाइंड, तेल और अन्य वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
ये दाम
रिफाइंड — पहले 110 रुपये किलो — अब 135 रुपये किलो
तेल —पहले 120 रुपये किलो और अब 140 से 150 रुपये किलो
चना दाल — पहले 70 रुपये और अब 90 रुपये किलो
बेसन — पहले 90 रुपये और अब 120 रुपये किलो
अरहर की दाल — पहले 160 रुपये और अब 180 रुपये किलो