Agra News : Bhagwan Talkies Flyover one lane close from today for repair work #agra
आगरालीक्स… आगरा में आज से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की एक लेन बंद हो जाएगी, ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर कल से होगा बंद।
आगरा में नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया द्वारा भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत की जानी है। एनएचएआई के घटना प्रबंधक नरेंद्र चौधरी का कहना है कि बुधवार रात 10 बजे से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर काम शुरू कर दिया जाएगा, इसके चलते एक लेन बंद की जाएगी। काम पूरा होने तक 10 से 15 दिन तक एक लेन बंद रहेगी। रलिंग की मरम्मत का कार्य रात में किया जाएगा। ( Bhagwan Talkies Flyover one lane close from today for repair work)
कल से ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर रहेगा बंद
इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के कन्पेशन के प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, इसका काम कल यानी छह जून से शुरू होगा। मरम्मत कार्य के लिए फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।