Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: Bharat Vikas Parishad Amritam celebrated Hariyali Teej at Maharaja Agrasen Bhavan, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Bharat Vikas Parishad Amritam celebrated Hariyali Teej at Maharaja Agrasen Bhavan, Agra…#agranews

131

आगरालीक्स…आगरा में सावन की मल्हार और तीज के रंगों से सजा हरियाली तीज उत्सव. भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने महाराजा अग्रसेन भवन में मनाया हरियाली तीज उत्सव

भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। सावन की फुहारों, लोकगीतों, नृत्य, मेहंदी और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे आयोजन को तीज के पारंपरिक उल्लास से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति और सावन की लोक परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के आकर्षक हिंडोले को झूला झुलाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने सावन की मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

आयोजन में हुनर हाट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। मेहंदी का आकर्षण भी महिलाओं के बीच विशेष रहा। हाथों पर सजी सुंदर मेहंदी की आकृतियों और सावन की मल्हार के बीच महिलाओं ने तीज के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि हरियाली तीज का यह उत्सव पूरी तरह महिलाओं को समर्पित रहा। आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने से लेकर व्यवस्थाओं, संचालन और विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने तक की जिम्मेदारी शाखा की महिला सदस्यों ने स्वयं संभाली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों से जुड़ने का अवसर भी देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला सहयोगिता रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति, नारी शक्ति और पारिवारिक सौहार्द का उत्सव है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में शाखा के संरक्षक एवं संस्थापक उमेश बाबू, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, सपना गोयल, संचिता बिंदल, पारुल जिंदल, अंजना शिवहरे, सीमा अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, मीना गुप्ता, सपना बंसल, जूही बंसल, मनीषा जैन, ज्योति मित्तल, अर्चना जैन, कुसुम अग्रवाल, मीनू गुप्ता, नीलिमा मित्तल, पूजा गोयल, आयुषी गोयल, नंदनी पाराशर, रश्मि वर्मा, अंजू अग्रवाल, ममता रिपुरिया, कविता अग्रवाल, भावना भार्गव, नीलम वर्मा, मनीषा बंसल, जूली बंसल, ज्योति अग्रवाल, आशा गोयल, मधु गोयल, रुचि सिंघल, तनु गुप्ता, ज्योति जैन, सोनाली, मधु, अनुभव, रिचा, नूपुर, निकिता, रंजन, शिल्पी, निधि मंगल, आशा गोयन आदि उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 30th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti performed the Maha Aarti of Shri Ram and Sita Ji in Agra’s Janakpuri…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जनकपुरी में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने की श्रीराम-सीता...

आगरा

Agra News: Agra CHO dies after falling from hotel window in Lucknow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीएचओ होटल की खिड़की से गिरे, मौत. लखनऊ में हुआ...

आगरा

Agra News: 22-year-old motorcyclist dies in an accident in Achhnera, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अछनेरा में 22 साल के बाइक सवार युवक की एक्सीडेंट...

error: Content is protected !!