आगरालीक्स…विवि का बड़ा फैसला. 2015 से 2022 तक ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका…विशेष परीक्षा होगी
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने आज बड़ा फैसला लिया है. वर्ष 2015 से 2022 तक ग्रेजुएशन और 2017 से 2022 तक पोस्ट ग्रेजुएशन में फेल होने वाले छात्रों को पास होने के लिए स्पेशल एग्जाम का मौका दिया है. इस स्पेशल एग्जाम के जरिए फेल होने वाले छात्र फिर से पास हो सकते हैं.
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार 2023 की परीक्षा समिति ने इस संबंध में फैसला लिया था. परीक्षा समिति ने विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम एवं स्नातक पाठ्यक्रमों की सत्र 2015 से 2022 तक किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए स्पेशल परीक्षा कराने का फैसला लिया था. स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों के ऐसे अभ्यर्थी जो अपने किसी एक विषय के एक प्रश्न पत्र अथवा दो प्रश्न पत्रों तथा परास्नातक के वर्ष 2017 से 2022 तक के अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी जो एक प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण होने के कारण अपनी उपाधि पूर्ण नही कर पाये हैं. ऐसे अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को स्पेशल परीक्षा करायी जाएगी. छात्रों को पांच हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा कर फॉर्म भर सकेंगे.
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार स्पेशल पुनः परीक्षा वर्तमान पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न के अनुसार विकल्प देते हुए परीक्षा समिति ने अनुमति प्रदान की थी. स्पेशल परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीएएलएलबी और बीएड एवं परास्नात्कोत्तर स्तर के एमए, एमएससी, एमकॉम एवं एमएड, एलएलएम के छात्र अपनी समस्त अंकतालिकाओं की छाया प्रति के साथ अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से प्रमाणित कराकर अपना प्रार्थना पत्र विश्वविद्यालय में दे सकते हैं. इसकी समय सीमा 27 मार्च निर्धारित की गयी है.