Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra Lok Sabha Seat: BJP’s Bhagwan Shankar Rawat scored a hat-trick of victory…#agranews
आगरापॉलिटिक्स

Agra Lok Sabha Seat: BJP’s Bhagwan Shankar Rawat scored a hat-trick of victory…#agranews

315

आगरालीक्स…आगरा लोकसभा सीट के वर्ष-1991 के मध्यावति चुनाव में कमल खिला। भाजपा के भगवान शंकर रावत ने जीत की हैट्रिक लगाई…भगवान शंकर रावत ने जनता दल के अजय को हराया

आगरा संसदीय सीट पर वर्ष 1991 में मध्यावति चुनाव में भाजपा से भगवान शंकर रावत चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव में उनका मुकाबला जनता दल के अजय सिंह से हुआ, जिसमें भगवान शंकर रावत 187328 मत लेकर विजयी हुए। जनता दल के अजय सिंह को 124202 मत प्राप्त हुए।

भाजपा को बसपा से मिली थी बराबर की टक्कर
वर्ष 1996 के चुनाव में भाजपा से एक बार फिर भगवान शंकर रावत चुनाव मैदान में उतरे। इस बीच प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी भी पूरे दम-खम के साथ देश की राजनीति में आ चुकी थी। चुनाव में भाजपा का मुकाबला बसपा प्रत्याशी एके मौर्या से हुआ। भाजपा ने जीत का सिलसिला जारी रखा और भगवान शंकर रावत एक बार फिर जीते, इस चुनाव में उन्हें 224935 मत प्राप्त हुए। बसपा के एके मौर्या 140367 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

मध्यावधि चुनाव में भाजपा के रावत जी की हैट्रिक
वर्ष 1998 में दो साल बाद एक बार फिर लोकसभा के मध्यावति चुनाव में भाजपा की ओर से भगवान शंकर रावत तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे और इस चुनाव में जीत के साथ उन्होंने जीत की हैट्रिक पूरी की। चुनाव में भाजपा के भगवान शंकर रावत को 240172 मत प्राप्त हुए, जबकि आईएऩडी के रामेश्वर सिंह 191749 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

भारतीय राजनीति के उथल-पुथल भरे दस साल
भारत की राजनीति में 1989 से 1998 के लगभग दस साल का समय सबसे बड़े उथल-पुथल का रहा। वर्ष 1989 से लेकर देश के छह पीएम चुने गए, जिसमें से सिर्फ कांग्रेस के पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी ने ही एक कार्यकाल पूरा किया।

प्रधानमंत्री कार्यकाल
विश्वनाथ प्रताप सिंह- 343 दिन
चंद्रशेखर – 223 दिन
पीवी नरसिम्हा राव चार साल 330 दिन
अटल बिहारी वाजपेयी 16 दिन
एचडी देवगौड़ा 324 दिन
इंद्र कुमार गुजराल 332 दिन
अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष98 से 2004 तक

प्रमुख घटनाएं
वर्ष 1989- अयोध्या में राम शिलान्यास पूजा, भारत की पहली मिसाइल अग्नि का सफल परीक्षण, राजीव गांधी को चुनावो में शिकस्त, वीपी सिंह पीएम बने।
वर्ष 1990- जनता दल का विभाजन, भाजपा ने समर्थन वापस लिया, अडवाणी ने रथयात्रा निकाली, गिरफ्तार, मंडल आयोग की सिफारिशे लागू, अयोध्या में रामभूमि बा बाबरी मस्जिद विवाद पर हिंसा।
वर्ष- 1991- साल के पहले महीने में खाड़ी युद्ध की शुरुआत ,राजीव गांधी की श्रीपेरम्बदूर में हत्या, पीवी नरसिम्हा राव पीएम बने।
वर्ष-1992- भारत के इजराइल से कूटनीतिक संबंध बने, शंकर दयाल शर्मा राष्ट्रपति बने।
वर्ष-1993- अयोध्या में भूमि अधिग्रहण का आदेश, मुंबई के बम धमाकों में सैकड़ों लोगों की मौत।
वर्ष 1994- गैट समझौते पर विवाद, भारत की महिलाओँ ने मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के खिताब जीते।
वर्ष-1995- बसपा नेत्री मायावती यूपी की सीएम बनीं, कई राज्यों के चुनाव हुए। यूपी में मायावती की सरकार गिरने पर राष्ट्रपति शासन।
वर्ष-1996- हवाला कांड में कई नेता फंसे, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में संसद में आई।
वर्ष-1997- भारत ने आजादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई।
वर्ष 1998- अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पीएम बने, मदर टेरेसा की मौत।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

error: Content is protected !!