आगरालीक्स…आगरा में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत. मृतक के कान में लगा था ईयरफोन…
आगरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. 22 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. युवक बाइक से किसी काम से जा रहा था और रास्ते में ये हादसा हो गया. मौके पर जुटी लोगों की भीड़ को देख ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. लोगों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस समय बाइक सवार युवक के कान में ईयरफोन भी लगा हुआ था.

ये है पूरा मामला
मामला शमसाबाद कस्बे से दो किलोमीटर दूर बड़ा गांव के पास का है. मंगलवार सुबह करीब दस बजे मोहल्ला खिड़की हरसाय निवासी 22 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र मनीष किसी काम से बाइक द्वारा आगरा आ रहा था. तभी बड़ा गांव के पास उसे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. लोगों ने बताया कि अक्षय के कान में ईयरफोन लगा हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.