आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा. दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर…जानें आज का मौसम
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रखा है. दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है तो वहीं रात का तापमान भी अब बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है. सुबह से ही सूरज की तपिश पड़ना शुरू हो जाती है और दिन के समय तो ऐसा लगता है जैसे आसमान से मानो आग बरस रही हो.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना भी नहीं है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले सप्ताह में लू की संभावना बनी हुई है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.