आगरालीक्स… सतर्क रहें,… आगरा में मैरिज होम के बाहर से दूल्हे के पिता से ज्वैलरी और कैश से भरा बैग लूट कर भागे बदमाश, बारात चढ़त के दौरान बाइकर्स गैंग ने की लूट।

आगरा में बीडी गार्डन, बिचपुरी मार्ग पर आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रेमवीर मिश्रा के छोटे बेटे विचित्र की शादी थी। बारात बीडी गार्डन, बिचपुरी मार्ग पर आई थी। विचित्र के बड़े भाई विवेक मिश्रा का कहना है कि रात 10 बजे बारात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था, बारात मैरिज होम के गेट पर पहुंच गई। बाराती और परिवार के लोग मैरिज होम के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए और दरवाजे की रश्म होने लगी।
बाइकर्स बैंग लूट कर ले गए बैग
प्रेमवीर मिश्रा मैरिज होम के बाहर थे, इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। उनके साथ में लगा ज्वैलरी और कैश से भरा बैग छीना, उन्होंने बैग को नहीं छोड़ा तो धक्का मार दिया। इससे वे गिर गए और बदमाश बैग छीन कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे बाइक का पता चल सके।
सांकेतिक फोटो