आगरालीक्स…. आगरा में नगर निगम का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का काम ठप, 10 दिन से नहीं बन रहे प्रमाण पत्र, ये है कारण। ( Birth-Death registration stop due to portal Upgradation)
नगर निगम से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। नगर निगम के सीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन्म मृत्यु का पंजीकरण होता है, इसके बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। 14 जून को अपडेशन के लिए सीआरएस पोर्टल को बंद कर दिया गया था, 18 जून तक पोर्टल बंद रहना था लेकिन 26 जून तक पोर्टल शुरू नहीं हुआ है।
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग
नगर निगम में बड़ी संख्या में लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पहुंच रहे हैं। पोर्टल बंद होने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, नगर निगम के अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पोर्टल बंद करने की बात कही जा रही है।