आगरालीक्स…आगरा में दोस्त की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन ने पहुंचाया जेल. चलती स्कॉर्पियो की खिड़की से लटककर की स्टंटबाजी और बनाई रील. रील हुंई वायरल, पहुंच गए जेल
आगरा में गुरुवार रात को बर्थडे पार्टी में अपना खास सेलिब्रेशन करना कुछ युवाओं को ऐसा भारी पड़ गया कि अब सभी जेल में हैं. दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए निकले युवकों ने सड़क पर जमकर स्टंटबाजी की और खिड़की से लटककर रील्स बनाई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. रात को ही पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए इन्हें जेल भेज दिया. गाड़ी को सीज किया गया है.

बताया जाता है कि शाहगंज के रहने वाले सौरव का गुरुवार को बर्थडे था. ऐसे में सौरभ अपनी स्कॉर्पियो से दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करने निकला. साथ में उसके दोस्त निखित और राज भी थे. बताया जाता है चलती स्कॉपियो में तीनों ने खिड़की से लटककर न सिर्फ स्टंटबाजी की बल्कि रील्स भी बनाई. थाना सदर के सेवला स्थित पेट्रोल पंप पर सभी इसी अंदाज में पेट्रोल भरवाने पहुंचे. वहां पर मौजूद लोगों ने इन्हें देख लिया. इस पर किसी ने इनका वीडियो बना लिया जो कि सुबह वायरल हो गया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गाड़ी के नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाया. पुलिस ने सौरभ और उसके दोनों दोस्तों निखिल और राज को अरेस्ट कर लिया. गाड़ी को सीज किया गया है. बताया जाता है कि रात को इनकी गाड़ी का चालान भी हुआ था जिसको लेकर इनमें आपस में कहासुनी भी हुई थी.