आगरालीकस…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट. नहर में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, दो बच्चों सहित तीन की मौत…कई घायल…शादी में भात देकर लौट रहे थे सभी
आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. सैंया-इरादतनगर मार्ग पर ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. ये सभी शादी समारोह में भात देकर वापस लौट रहे थे.

थाना किरावली के गांव डाबली से थाना इरादतनगर के छीतापुर गांव में कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर भात देने गए थे वापस लौटते समय ये ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. यह देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई. लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भेजना शुरू किया लेकिन दो बच्चों 10 साल का बाबू पुत्र बंटीर और 11 साल का श्यामवीर पुत्र निरंजन सिंह की मौत हो गई. वहीं एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.