आगरालीक्स…आगरा में बुलडोजर पर सवार होकर जीत का जश्न मनाया गया. भाजपाइयों में जीत का दिखा अलग ही जोश…
यूपी के चुनाव में इस बार बुलडोजर का अहम रोल रहा. यही कारण है कि भाजपा की जीत के बाद बुलडोजर के साथ भाजपाइयों ने जश्न मनाया है. आगरा में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर विजयी जुलूस निकाला. भाजपा कार्यकर्ताओं का ये जोश अलग ही दिख रहा था.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंदारी कैंपस से लेकर खंदारी चौराहा तक जेसीबी पर सवार होकर योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. 37 साल बाद यूपी में सरकार रिपीट होने पर भाजपाई में काफी उल्लास छाया हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है विकास के साथ-साथ बुलडोजर भी चलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में जोर काम हुए हैं वो किसी और सरकार में नहीं हुए.