आगरालीक्स…आगरा में किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष. क्षेत्र बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े. कई घायल, एक की हालत गंभीर
आगरा में किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है. क्षेत्र बंटवारे और वसूली को लेकर दोनों गुटा आपस में बुरी तरह से भिड़ गए. मारपीट में एक किन्नर की हालत नाजुक है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामला यमुना पार क्षेत्र का है. शुक्रवार की शाम को यहां के चंदौली गुट और ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के किन्नर आपस में भिड़ गए. काफी देर तक दोनों गुटों में हंगामा हुआ. इस दौरान मामला शांत हो गया लेकिन आज सुबह एक बार फिर से दोनों गुट आपस में लड़ बैठे. चंदौली गुट के किन्नरों ने ट्रांस यमुना क्षेत्र के किन्नरों की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में कई किन्नरों के चोटें आई हैं लेकिन एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी.