आगरालीक्स…आगरा के थानों में बुलाए जा रहे क्षेत्र के सटोरिए और जुआरी. जानें क्या है कारण
आगरा पुलिस आयुक्त की ओर से सभी थानों में जुआ और सट्टा खत्म करने के लिए नया विशेष अभियान चलाया गया है. थाने में जुआरियों और सटोरियों को बुलाकर पहले शपथ दिलवाई जा रही है और फिर बंद पत्र भरवाए जा रहे हैं. इसके अलावा जुआ और सट्टा न खेलने की हिदायत दी जा रही हे. चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जुआ या सट्टा खेलते हुए पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी.
थाना कमला नगर में 40 जुआरियों और सटोरियों को आज शपथ दिलाई गई. वहीं थाना मंटोला में 26 जुआरियों को शपथ दिलाकर हिदायत दी गई. थाना प्रभारी का कहना है कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा.