आगरालीक्स….. आगरा में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने खेला ब्राहृमण कार्ड, नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता। मिशन 2024 की तैयारी।
आगरा में पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। इससे पहले आगरा के प्रभारी नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आगरा में जनसभा की। मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर की रैली का शुभारंभ किया। वहीं, मंगलवार दोपहर में अवध बैंकड हॉल में ब्राहृमण समाज का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें ब्राहृमण समाज में सक्रिय युवा नेता मदन मोहन शर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कई अन्य समाज के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महिला आयोग सदस्या निर्मला दीक्षित,प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा,अरुण पाराशर,विकास भारद्वाज की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता को सहर्ष अपनाया।