Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Bread n Mime Café of Agra, where food orders are taken in Indian sign language…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Bread n Mime Café of Agra, where food orders are taken in Indian sign language…#agranews

196

आगरालीक्स…आगरा का एक ऐसा कैफे, जहां इंडियन साइन लेंग्वेज में लिया जाता है खाने का आर्डर.. इसके पीछे एक इंजीनियर का दिमाग…जिनको एक घटना से मिली ऐसा कैफे खोलने की प्रेरणा…पढ़ें एक शानदार खबर

आगराइट्स खाने के शौकीन हैं और यहां एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट और कैफे हैं, लेकिन आगरा में एक ऐसा कैफे भी है जिसकी खासियत ही उसे सबसे अलग बनाती है. इस कैफे का नाम है बीएम कैफे Bread n Mime Café. फतेहाबाद रोड स्थित इस कैफे की खासियत ये है कि यहां खाने का आर्डर बोलकर नहीं बल्कि इशारों में लिया जाता है. इसका कारण ये है कि यहां का स्टाफ बोल और सुन नहीं सकता. ये कस्टमर्स से इंडियन साइन लेंग्वेज में बात करते हैं और खाने का आर्डर लेते हैं.

एक इंजीनियर के दिमाग ने खोला ये कैफे
आगरा में खुले इस Bread n Mime Café के पीछे एक इंजीनियर का दिमाग है. इनका नाम तविश वशिष्ठ है. तविश वशिष्ठ ने चेन्नई के एक कॉलेज से बीटेक किया है और वह पेशे से इंजीनियर हैं. कुछ दिनों तक इन्होंने मुंबई में काम किया. इनका मन एक कैफे खोलने का था, जिसके लिए इन्होंने कुछ समय तक एक कैफे में भी काम किया. तविश ने बताया कि एक दिन कैफे में ऐसे लोग काम मांगने आए जो कि बोल और सुन नहंी सकते थे, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला.

तविश बताते हैं कि ऐसे लोगों को काम मिले जो कि काफी डिजर्व भी करते हैं को लेकर उनके दिमाग में कैफे खोलने का यूनिक कांसेप्ट आया. इसके लिए उन्होंने यूट्यूब और इंटरनेट के माध्यम से इंडियन साइन लेंग्वेज भी सीखी. बाद में आगरा के फतेहाबाद रोड पर पिछले साल कोरोना काल में इस कैफे को खोला. कैफे में तीन ऐसे लोग स्टाफ में हैं जो कि बोल और सुन नहीं सकते. उनके इस स्टाफ ने भी उन्हें इस भाषा को सिखाने में काफी मदद की जिसके बाद चीजें आसान होती गईं.

तविश वशिष्ठ का कहना है कि ये लोग भले ही बचपनसे बोल और सुन नहीं सकते हैं लेकिन अपने काम के प्रति ये पूरी तरह से सजग रहते हैं.

इस तरह काम करता है कैफे का सिस्टम
तविश बताते हैं कि कैफे में आने वाले कस्टमर्स को पता नहीं होता है कि हमारा स्अज्ञफ बोल और सुन नहीं सकता है. ऐसे में कस्टमर को कोई दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने अपना सिस्टम उस तरह से डिजान किया है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले कस्टमर टेबल पर आकर बैठता है और एक स्विच ऑन करता है. स्विच ऑन करते ही रिसेप्शन पर एक बल्व जलता है और जैसे ही बल्व जता है तो पता चल जाता है कि कोई नया कस्टमर टेबल पर आया है. कस्टमर के आगे मेन्यू कार्ड होता है. इसके साथ ही बहुत सारे इंग्लिश में साइन भी लिखे हुए हैं जिन्हें आप दिखाकर कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा मैन्यू के आधार पर एक पेपर पर लिख कर भी आप अपना आडॅर दे सकते हैं.

कस्टमर्स का रेस्पांस अच्छा, स्टाफ भी काम के प्रति सजग
तविश वशिष्ठ का कहना है कि ये लोग भले ही बचपनसे बोल और सुन नहीं सकते हैं लेकिन अपने काम के प्रति ये पूरी तरह से सजग रहते हैं. कैफंे में आने वाले लोग भी इनकी तारीफ करते हैं. कस्टमर का रेस्पांस काफी अच्छा है ओर वे स्टाफ से मिलने के बाद बेहद अच्छा महसूस करते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!