आगरालीक्स ….आगरा की मेयर कार्यालय के ओएसडी पर बखेड़ा, भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए संविदा कर्मचारी राकेश बंसल को बनाया ओएसडी। भाजपा विधायक की शिकायत पर चल रही विजिलेंस जांच।

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने बुधवार शाम को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मेयर कार्यालय का ओएसडी राकेश बंसल निवासी पश्चिमपुरी को बना दिया है। राकेश बंसल ने 2008 में नगर निगम में कंप्यूटर के पद पर संविदा पर काम शुरू किया था। भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर पूर्व नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने 2020 में राकेश बंसल की सेवा समाप्त कर दी थी। यह मामला यहीं पर नहीं रुका, भाजपा के छावनी विधानसभा से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने 238 करोड़ रुपये की संपित्त अर्जित करने के आरोप लगाते हुए विजिलेंस और आयकर विभाग में शिकायत की। इसकी जांच चल रही है।
बसपा पार्षदों ने किया विरोध
बसपा बसपा पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की, उन्हें बताया कि नगर निगम नगर निगम पूर्व कर्मचारी राकेश बंसल जो कि भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त हैं और लगभग ढाई सौ करोड़ रुपए की संपत्ति कमाने के आरोप में निलंबित किए जा चुके थे उन्हें फिर से महापौर जी का ओएसडी बनाए जाने का विरोध जताया और बताया कि अगर ऐसा होता है तो बहुजन समाज पार्टी एवं बसपा पार्षद दल इसका पुरजोर विरोध करेगा। इस मामले में मेयर हेमलता दिवाकर का मीडिया से कहना है कि राकेश बंसल को व्यक्तिगत ओएसडी बनाया है उसका नगर निगम से कोई मतलब नहीं है।