Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Budget for repair of roads in Agra increased from Rs 3,000 lakh to Rs 5,000 lakh…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Budget for repair of roads in Agra increased from Rs 3,000 lakh to Rs 5,000 lakh…#agranews

221

आगरालीक्स…आगरा में सड़कों की मरम्मत के लिए बजट तीन हजार लाख से बढ़कर पांच हजार लाख रुपये किया. क्या आगरा की सड़कें होगी ठीक…जानें नगर निगम में और किसके बजट पर हुई चर्चा

नगर निगम में बुधवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की अध्यक्षता में पुनरीक्षित बजट को लेकर कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल व अन्य अधिकारियों ने पुनरीक्षित बजट को लेकर चर्चा की। बैठक में नगर निगम के आय-व्यय को लेकर अहम फैसले किए गए। इसमें सड़कों की मरम्मत को लेकर अहम फैसला किया गया। सड़कों की मरम्मत के बजट को तीन हजार लाख रुपये से बढ़ाकर पांच हजार लाख रुपये कर दिया गया। वहीं, नगर निगम में नए वाहनों को खरीदने के बावजूद अधिक खर्च आने के मुद्दे को उठाया गया। इस पर महापौर ने नगरायुक्त को इस संदर्भ में जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ही वाहनों के मेंटेनेंस के बजट को 2800 लाख से घटाकर 2600 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने श्वान सहित अन्य पशुओं के बंध्याकरण को लेकर सवाल उठाया कि पता ही नहीं चल पाता है कि किन पशुओं का बंध्याकरण हुआ। इसके बाद में पशुओं के बंध्याकरण के बजट को 800 लाख से घटाकर 600 लाख रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही एलईडी स्थापना का बजट भी 2500 लाख से घटाकर 2200 लाख रुपये कर दिया गया।
इसके साथ ही सीवर लाइन के रखरखाव के बजट को 300 लाख से 500 लाख रुपये कर दिया गया। वहीं, मैनहोल मरम्मत के बजट को 200 लाख से घटाकर 100 लाख रुपये करने का फैसला लिया गया और नलकूप निर्माण एवं मरम्मत के बजट को भी 1500 लाख से घटाकर 600 लाख रुपये कर दिया गया।

नगर निगम को होने वाली आय व्यय को लेकर भी चर्चा हुई
बैठक में नगर निगम को होने वाली आय को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें नगर निगम की दुकानों से आने वाले किराये, पार्किंग ठेका से होने वाली आय को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं, स्लॉटर हाउस से होने वाली आय के लक्ष्य को 570 लाख से घटाकर 70 लाख कर दिया गया। इसके साथ ही शराब की दुकानों से होने वाली आय पर फैसला लिया गया कि शराब के ठेकों को दिए जाने वाले लाइसेंस के साथ ही नगर निगम को शुल्क मिले इस संबंध में जिलाधिकारी से संस्तुति की जाए। विज्ञापन से होने वाली आय के लक्ष्य को 700 लाख से 800 लाख आठ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया। कूड़ा जलाने, गंदगी करने, अतिक्रमण करने पर दंड़ लगाने से होने वाली आय के लक्ष्य को भी 100 लाख रुपये से बढ़ाकर 200 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में नगर निगम द्वारा पकड़ी जाने वाली पॉलिथिन का रजिस्टर में ब्यौरा रखने और उसकी कटिंग करने पर वीडियोग्राफी करने का फैसला किया गया। बैठक में अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, महाप्रबंधक जलकल अरुणेन्द्र राजपूत, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता व अन्य अधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

error: Content is protected !!