आगरालीक्स ….आगरा में नगर निगम के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर जानें पूरा मामला।
आगरा के ताजगंज में ताजमहल के पास नगर निगम के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा 40 गज में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था, काम भी लगभग पूरा हो चुका था। इसके लिए एएसआई से अनुमति नहीं ली गई थी, अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए एएसआई ने ताजगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस फोर्स ने रात में निर्माणाधीन शौचालय पर बुलडोजर चला दिया और ध्वस्त कर दिया।

ताजमहल के 200 मीटर दायरे में बिना अनुमति हो रहा था निर्माण
ताजमहल के 200 मीटर के दायरे में निर्माण के लिए सक्षम अधिकारी कमिश्नर से अनुमति ली जानी चाहिए लेकिन शौचालय के निर्माण के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी द्वारा ताजगंज तांगा स्टैंड के पास हो रहे दो अवैध निर्माणों के खिलाफ ताजगंज थाने में तहरीर दी गई थी। इसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।