आगरालीक्स…आगरा में अतिक्रमण पर खूब गरज रहा बुलडोजर. आज इस बाजार में ध्वस्त की अवैध दुकानें. अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी..
योगी सरकार के आदेश पर इस समय प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. आगरा में भी अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस, प्रशासन के साथ नगर निगम भी एक्शन के मूड़ में है. लगातार बाजारों में अतिक्रमण हटाया जा रहा है. पुलिस द्वारा बाजारों में माइक के जरिए अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है. मंगलवार को नगर निगम का महाबली खेरिया मोड़ चौराहे पर खूब गरजा. टास्क फोर्स के सााि आए निगम के अधिकारियों ने खेरिया मोड़ चौराहे से लेकर नरीपुरा और खेरिया मोड़ चौराहा से लेकर अर्जुन नगर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.

नगर निगम के महाबली ने नालों और फुटपाथ पर दुकानदार और भवन स्वामी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ढाहाया और अधिकारियों ने लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी. जैसे—जैसे बुलडोजर अतिक्रमण पर चलने लगा, वैसे—वैसे दुकानदारों और भवन स्वामियों के दिलों की धड़कन बढ़ने लगी. निगम की टीम ने अवैध रूप से निर्माण करने वाले भवन स्वामी और दुकानदारों के चालान काटे और फिर नगर निगम के महाबली ने उन सभी अवैध निर्माण को ढहाया.