आगरालीक्स…संजय प्लेस में चला बुलडोजर. सड़क किनारे खड़ी दर्जनों ठेल धकेलों को हटाया तो कई काउंटर किए जब्त. शौचालय में गंदगी मिलने पर कार्यदायी संस्था पर 1.5 लाख का जुर्माना लगाया
आगरा नगर निगम ने आज संजय प्लेस में जमकर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. बुधवार को सड़क किनारे खड़ी दर्जनों ठेल धकेलों को हटाया तो वहीं आधा दर्जन से अधिक काउंटर जब्त किए. कई जगह बुलडोजर ने अतिक्रमण को ढहा दिया. वहीं शौचालय में गंदगी मिलने पर कार्यदायी संस्था पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
दुकानदारों में मच गया हड़कंप
नगर निगम का प्रवर्तन दल बुधवार दोपहर को जब संजय प्लेस पहुंचा और अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया. इस दौरान सड़क किनारे लगे काउंटर व ठेल धकेलों को जब्त किया गया और कईयों को हटाया गया.
टॉयलेट मिले गंदे
सहायक नगर आयुक्त ने ताजगंज जोन स्थित अहिल्याबाई चौराहा, अमर सिंह गेट और जोनल कार्यालय ताजगंज एवं तोरा चौकी स्थित स्वचलित शौचालयों का निरीक्षण किया तो टॉयलेट में गंदगी पाई गई. इस बाबत जब कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से 15 दिन से साफ सफाई में काम आने वाला सामान उपलब्ध नहीं करायागया है.इस पर कार्यदायी संस्था पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.