आगरालीक्स…घर में लगा है एसी, बाइक है बुलेट और करता था चेन स्नेचिंग…पुलिस ने पकड़ा चेन स्नेचर.
आगरा की स्वॉट टीम सीआईडब्ल्यू टीम, सर्विलांस व हरीपर्वत पुलिस ने लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बदमाश को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके पास से एक चैन, एक बुलेट बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं. 29 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी एक महिला सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज गई थी. विद्यालय के गेट के सामने काले रंग एक्टिवा पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति उसके गले से चेन लोकेट सहित छीनकर भाग गया था.
आज पुलिस को सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज में चेन लूट की घटना में दिखने वाला व्यक्ति पालीवाल तिराहे के पास बुलेट बाइक पर खडद्या है. इस पर पुलिस तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस ने एक बार में ही बदमाश को चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने इसके कब्जे से एक चैन, एक बुलेट बाइक और दो मोबाइल बरामद किए. पूछताछ में इसने अपना नाम शाहरुख उर्फ बिट्टू बताया. वह यहां पर दूसरी बाइक से दोबारा चेन लूटने की घटना को अंजाम देने के इरादे से आया था. लूटी गई चेन के बारे में बताया कि उसने वह चेन अपने घर पर कमरे में लगे एसी के पास छुपाकर रखी है. आरोपी धौलपुर हाउस का रहने वाला है.