आगरालीक्स…आगरा के नजदीक बनेगा टाइगर रिजर्व. रणथंभौर का लोड कम करने के लिए प्रस्ताव. योजना पूरी तरह से तैयार…जानिए क्या रहेगा खास
आगरा और आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है आगरा के पास एक नया टाइगर रिजर्व बनाने की तेयारी है. इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है. अगर ऐसा होता है तो आगरा और आसपास के पर्यटन के लिए भी काफी अहम होगा और इसके बन जाने से लोगों को सवाई माधौपुर के रणथंभौर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

लोड कम करने के लिए आगरा के पास आया प्रस्ताव
बता दें कि रणथंभौर में बाघा की संख्या बढ़ चुकी है और यहां अब इनके बीच में वर्चस्व की जंग भी होने लगी है. ये आपस में एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. ऐसे में यहां से बाघों को शिफ्ट करने के लिए नया टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव दिया गया था और इसके लिए आगरा के पास धौलपुर से सरमथुरा होते हुए करौली तक को जोड़कर जल्द ही नया टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा. इसका कारण ये है कि आगरा के पास धौलपुर से सरमथुरा होते हुए करौली तक के क्षेत्र में बाघो की गतिविधियां लगातार देखी जाती रही हैं और ये इलाका पहाड़ी भी है और हरा भरा भी. ऐसे में यहां टाइगर रिजर्व बनाकर यहां टाइगर शिफ्ट करने की योजना है.