आगरालीक्स….. आगरा में व्यापारी और उनकी पत्नी के शव मिले, लूट के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के पिनाहट निवासी सुरेश गुप्ता गल्ला व्यवसायी हैं। वे पिनाहट के मोहल्ला मार में रहते हैं। रविवार को सुबह गल्ला व्यापारी सुरेश गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी का शव घर में मिला है। सुरेश गुप्ता के शरीर पर चोट के निशान हैं।

शरीर पर चोट के निशान
70 साल के सुरेश गुप्ता का गल्ले का काम है, वे घर में 65 साल की पत्नी कृष्णा देवी के साथ रह रहे थे। रविवार को घर के प्रथम तल पर बने कमरे में सुरेश गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी के शव मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं, घर पर सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लूट के बाद हत्या की भी आशंका है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है, इसके बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है।