आगरालीक्स… सस्ता सोना खऱीदने का अभी भी वक्त है। आयात शुल्क बढ़ने से सोने की कीमतों में दो से ढाई हजार रुपये की तेजी आ सकती है।
आयात शुल्क बढ़ने से पड़ेगा खासा असर
सोने पर पांच फीसदी आयात एक जुलाई से बढ़ा है। इसकी वजह सोना 11 सौ रुपये प्रति दस ग्राम पहले दिन से ही बढ़ गया है, फिर भी सोने की खरीदारी औऱ निवेश के लिए अभी भी बेहतर मौका बन रहा है। वित्तमंत्री द्वारा जुलाई से सोने के आयात शुल्क में पांच प्रतिशत और बढ़ोत्तरी घोषणा की गई थी, जिसे देखते हुए सोने का स्टॉक है। सोने की बिक्री बढ़ने पर इसकी कीमतें पिछले सप्ताह की कीमतों से दो से ढाई हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ सकती हैं।
सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि बाजार में अभी जो 51 हजार रुपये के आसपास का रेट चल रहा है, वह सोना खऱीदने के लिए अभी भी बेहतर क्योंकि धीरे-धीरे इसकी कीमतों में तेजी आती चली जाएगी। वायदा बाजार में भी कीमतों में इजाफा होगा।
खुदरा बाजार पर ज्यादा असर के हैं आसार
सोने पर आयात शुल्क बढ़ने का असर खुदरा बाजार पर ज्यादा पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं हालांकि सोने की कीमते बढ़ने से छोटे दुकानदारों के यहां बिक्री कम हुई है।
छोटे दुकानदार कर रहे ज्वैलरी की टूट-फूट सही
छोटे दुकानदारों के यहां अब ग्राहकों की जेवरों की टूट-फूट को सही करना रह गया है। राजामंडी के सर्राफा के छोटे दुकानदार अनूप कुमार का कहना है कि छोटे दुकानदारों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानों से लोंग, बाली छोटे सामान की बिक्री रह गई है।