आगरालीक्स…Agra News : आगरा में व्यापारी को वीडियो कॉल पर महंगे सूट दिखाए, 1.59 लाख रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करा कर माल भेजा तो उड़ गए होश, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : Businessman Rs 1.59 duped in garments)
आगरा के रजरई रोड पर राहुल शर्मा का रेडीमेड गारमेंट का शोरूम है। उन्होंने बताया कि गोकुलपुरा के बिलाल से उनकी मुलाकात हुई, उसने अपने दोस्त की गुजरात में जान पहचान होने और अच्छी क्वालिटी के सूट सस्ते रेट में दिलावने की बात हुई। इसके बाद वीडियो कॉल कर राहुल को कई डिजाइन के सूट बहुत कम रेट में देने के लिए दिखाए, राहुल ने सूट पसंद कर लिए।
900 पीस का दिया आर्डर, खराब माल की आपूर्ति
राहुल ने 900 सीट का आर्डर दिया और 1.59 लाख रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करा दिया। आर्डर आया तो सूट बहुत की खराब क्वालिटी के थे। इंस्नेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।