आगरालीक्स…Agra News : दिल्ली ड्रग्स मामले में एनसीबी की टीम का आगरा के अपार्टमेंट में छापा, दिल्ली ड्रग पैडलर से कनेक्शन में व्यापारी के बेटे को पकड़ा, विदेशी मारिजुआना (गांजा) जब्त किया। ( Agra News : NCB Team raid in Agra, Businessman son arrested with drug connection to Delhi drug case )
दिल्ली में दो अक्टूबर को सबसे बड़े ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय गिरोह को पकड़ा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर एक्सटेंशन में तुषर गोयल के गोदाम पर छापा मारकर 562 किलोग्राम कोकीन और थाईलैंड का 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक माजिजुआना जब्त किया। इसकी कीमत करीब 5820 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की। टीम ने ड्रग तस्करों में तुषार गोयल के साथ ही भरत कुमार जैन, ओरंगजेब, हिमांशु कुमार और जितेंद्र प्रीत गिल को अरेस्ट किया था। इसके बाद से जगह छापेमारी की जा रही है।
एनसीबी, लखनऊ की टीम ने की छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आगरा के एक अपार्टमेंट में नेशनल कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ की टीम ने छापा मारा। टीम ने व्यापारी के बेटे को विदेशी ड्रग्स, 90 ग्राम मारिजुआना के साथ पकड़ा है। पूछताछ में व्यापारी के बेटे का कनेक्शन दिल्ली ड्रग पैडलर से सामने आया है, दिल्ली में पार्टी में एनसीबी द्वारा पकड़े गए व्यापारी के बेटे की ड्रग पैडलर से मुलाकात हुई थी, उसी पैडलर से वह ड्रग्स लेकर आया था। उसके पास से लाखों की ड्रग्स पकड़ी गई है।