आगरालीक्स …Agra News: आगरा के होटल से सगाई समारोह में शामिल होने आए कारोबारी की 15 लाख की घड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी।
दिल्ली निवासी गारमेंट कारोबारी दुर्गेश अग्रवाल अपने मामा की बेटी के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आए थे। वे फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरे थे, सगाई समारोह के बाद वे दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पहुंचने के बाद याद आया कि उनकी घड़ी जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है वह होटल के कमरे में ही रह गई। ( Agra News: Businessman Rs 15 Lakh watch missing from hotel room#Agra )
होटल के सीसीटीवी की जांच
गारमेंट कारोबारी दुर्गेश अग्रवाल दिल्ली से वापस आए, उन्होंने अपने परिजनों को भी बुला लिया। होटल के मैनेजर को बताया कि घड़ी कमरे में रह गई है मैनेजर ने घड़ी होटल की जगह कहीं और रह जाने की बात कह दी। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी की जांच करा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।