आगरालीक्स…आगरा में प्लॉट खरीदना होगा महंगा, 16 अगस्त से लागू हो रहे हैं नए सर्किल रेट. डीएम ने कहा—पूरी तैयारी. जानें कितनी महंगे हो जाएंगे रेट
आगरा में नए सर्किल रेट जारी किए जाने की तैयारी पूरी हो गई है. 16 अगस्त को नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी जाएगी. नए सर्किल रेट जारी होने से आगरा में प्लॉट और जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा. सभी आपत्तियों का निस्तारण हो गया है. डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट को फाइनल रूप दिया जा रहा है.डीएम बोले—पूरी तैयारी
यूपी के अधिकांश जिले में 1 अगस्त से नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं. आगरा में भी सर्किल रेट जारी करने की डेट कई बार घोषित हो चुकी है लेकिन जारी नहीं हो पाए हैं. अब डीएम अरविंद मलप्पा ने कहा है कि अब पूरी तैयारी है. स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी जाएगी. इससे पहले डीएम ने निबंधन विभाग को प्रस्तावित रेटों की फाइनल लौटा दी थी.
आगरा में 40 से 50 फीसद तक जमीनों के रेट बढ़ सकते हैं. शहर में 30 से 35 फीसद, सेगमेंट रोड पर 40 से 50 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय-व्यवसायिक श्रेणी में 25 से 30 प्रतिशत और सेगमेंट रोड पर 30 से 35% तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. सर्किल रेट में बदलाव होने से मकान से लेकर दुकान और खेत खरीदना महंगा हो जाएगा.
सर्किल रेट के प्रस्ताव को लेकर कुछ आपत्तियां थीं, इनका निस्तारण कर लिया गया है. इसे फाइनल किया जा रहा है. 16 अगस्त से जिले में नये सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे.
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी