Friday , 5 June 2026
Home आगरा Photo News: A grand event of “Yuvo Utsav UNIFEST 2025-26” was organized in Agra with cultural and literary competitions…#agranews
आगरा

Photo News: A grand event of “Yuvo Utsav UNIFEST 2025-26” was organized in Agra with cultural and literary competitions…#agranews

443

आगरालीक्स….आगरा में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं के साथ हआ “युवोत्सव UNIFEST 2025-26” का भव्य आयोजन..देखे फोटोज

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में 91वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित "दीक्षोत्सव 2025" श्रृंखला के दूसरे दिन "युवोत्सव UNIFEST 2025-26" के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार अधिष्ठात छात्र कल्याण प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता (श्री पन्ना लाल ट्रॉफी)
श्री पन्ना लाल अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेन्ट जॉन्स कॉलेज, आगरा की हिबा जाफरी एवं बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की संस्कृति राठी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की तान्या ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान सेन्ट जॉन्स कॉलेज की सौनी चौधरी के नाम रहा। पन्ना लाल ट्रॉफी बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की टीम ने जीती। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में श्री हमेन्द्र चतुर्वेदी, नमृता पनिकर एवं डॉ. एस.के. चौहान शामिल थे। संचालन डॉ. श्वेता गुप्ता ने किया।

निबन्ध प्रतियोगिता
निबन्ध प्रतियोगिता में के.आर. कॉलेज, मथुरा के रोहित कुशवाह ने प्रथम, दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय, फिरोजाबाद की हर्षिता सिंह ने द्वितीय एवं आई.ओ.पी. वृन्दावन के लक्ष्मी नारायण तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन डॉ. प्रवीन कुमार ने किया।

क्विज (मौखिक) प्रतियोगिता
क्विज प्रतियोगिता में बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की रिया अग्रवाल प्रथम, सेन्ट जॉन्स कॉलेज, आगरा के आशुतोष कुमार द्वितीय और आर बी एस. कॉलेज, आगरा के सोनू शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। क्विज का संचालन प्रो. एस.के. जैन एवं सहयोग प्रो. यू.एन. शुक्ला ने किया।

वाक् प्रतियोगिता
वाक् प्रतियोगिता में सेन्ट जॉन्स कॉलेज, आगरा की निधि ने प्रथम, आगरा कॉलेज, आगरा की इला शर्मा ने द्वितीय एवं स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान की सिद्धिदात्री शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में श्री आनंद राय, डॉ. ज्योत्सना रघुवंशी एवं सुश्री डिम्पी महेन्दु शामिल थीं। संचालन डॉ. जागृति असीजा ने किया।

समूह गायन (राष्ट्रभक्ति) प्रतियोगिता
राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत समूह गायन प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। सेन्ट जॉन्स कॉलेज, आगरा की टीम प्रथम, आर.बी.एस. कॉलेज, आगरा की टीम द्वितीय एवं ललित कला संस्थान की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में डॉ. गौतम तिवारी, श्री गजेन्द्र सिंह एवं श्रीमती सुजाता अग्रवाल उपस्थित थीं। संचालन डॉ. रत्ना पाण्डेय ने किया।

समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता
समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। आगरा कॉलेज, आगरा की टीम प्रथम, आर.बी.एस. कॉलेज, आगरा की टीम द्वितीय एवं बैकुन्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में श्रीमती शैली श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल एवं श्रीमती रूचि शर्मा शामिल थीं। संचालन डॉ. राना पाण्डेय ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन और समापन
संपूर्ण कार्यक्रमों के पश्चात प्रो. एस.के. जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को युवा समारोह के द्वितीय चरण के उपरांत आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में प्रो. अचला गक्कर, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. बिन्दु शेखर शर्मा, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, प्रो. शरद चन्द्र उपाध्याय, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. स्वाती माथुर, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. वाई.के. शर्मा, दीपक कुलश्रेष्ठ, दिनेश पचौरी, पराग दीक्षित, मोहित भटनागर आदि का विशेष योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!