आगरालीक्स…आगरा के चार चौराहों पर हटाई अवैध पार्किंग, अतिक्रमण भी किया साफ. एक्शन के बाद दुकानदारों को दी गई चेतावनी
आगरा में अतिक्रमण व अवैध निर्माण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. यातायात पुलिस द्वारा लगातार चौराहों पर जाकर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाया जा रहा है. शुक्रवार को भी यातायात पुलिस द्वारा चार चौराहों पर यह अभियान चलाया गया. यहां अवैध पार्किंग और अतिक्रमण तो हटाए ही गए, साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई. इसके अलावा दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई.

इन चौराहों पर चलाया अभियान
सिकंदरा चौराहा
बोदला चौराहा
कारगिल चौराहा
बिजलीघर चौराहा

