आगरालीक्स ….आगरा में मुंह और गले के कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं, समय से इलाज लेने से मरीज ठीक हो सकते हैं, क्या होते हैं लक्षण, आगरा में बुधवार 14 दिसंबर को कैंसर सर्जन डॉ. शिल्पी शर्मा परामर्श देंगी।

आगरा के साथ ही मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, एटा, हाथरस अलीगढ़ में लोग बड़ी संख्या में तंबाकू का सेवन करने से मुंह और गले का कैंसर हो रहा है। अक्सर मरीज बीमारी के बढ़ने पर इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं जबकि प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी का पता लगने पर मुंह और गले के कैंसर का इलाज संभव है।
14 दिसंबर को ले सकते हैं परामर्श
मुंह में सफेद पैच हैं, तंबाकू का सेवन करते हैं तो सतर्क हो जाएं, यह कैंसर हो सकता है। आगरा में हेड एंड नेक कैंसर सर्जन डॉ. शिल्पी शर्मा (एमसीएच, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई) से हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को कैलाश मेडिक्लीनिक डी 20 कमला नगर, कैनरा बैंक के सामने परामर्श ले सकते हैं। संपर्क करें 7217606652