आगरालीक्स…डाॅ. शुचिन बजाज को कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवाॅर्ड. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने दिया अवार्ड
उजाला सिग्नस हैल्थकेयर सर्विसेज के फाउंडर डायरेक्टर डाॅ. शुचिन बजाज को प्रतिष्ठित कैपिटल फाउंडेशन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। चार नवंबर को नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कंस्टीट्यूशनल क्लब में वार्षिक भाषण और पुरस्कार समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डाॅ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को जस्टिस वीआर कृष्णा अय्यर (वैधनाथपुरम रामाअय्यर कृष्णाअय्यर) अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डाॅ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने डाॅ. शुचिन बजाज को कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवाॅर्ड प्रदान किया। डाॅ. शुचिन बजाज को यह अवाॅर्ड निजी क्षेत्र की अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को आम जनमानस की पहुंच में लाने के लिए उनकी असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए संगठन के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके पटनायक की उपस्थिति में जस्टिस वीआर कृष्ण अय्यर की 109वीं बर्थ एनिवर्सिरी के अवसर पर प्रदान किया गया।
बता दें कि कैपिटल फाउंडेशन सोसाइटी, भारत में सबसे प्रतिष्ठित स्वैच्छिक संगठनों में से एक है जो राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर नीतिगत संवाद और बहस के लिए एक मंच प्रदान करने में जुटी हुई है। सोसाइटी के बोर्ड आॅफ गवर्नर्स में उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ सिविल सेवक, विभिन्न राजनैतिक दलों और हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनेता, शिक्षाविद, रक्षा और पुलिस प्रमुख, नयायविद और सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल हैं।
डाॅ. शुचिन बजाज के बारे में
डाॅ. शुचिन बजाज उजाला सिग्नस हैल्थकेयर सर्विसेज के फाउंडर डायरेक्टर होने के साथ ही चिकित्सा विद्वान हैं। डाॅ. शुचिन बजाज सिग्नस मेडिकेयर और अल्टियस हेल्थकेयर के संस्थापक के रूप में डाॅ. बजाज भारत के कई राज्यों में अस्पताल स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। डाॅ. बजाज को किंग्स काॅलेज लंदन में नेतृत्व और उत्कृष्टता के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा 2015 के शेवनिंग गुरूकुल फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें 2017 में इनसीड फ्रांस में इनोवेटिंग हेल्थ फाॅर टुमाॅरो फैलोशिप के लिए फ्रीशिप के लिए भी चुना गया। एंबुलेंस सेवाओं के लिए उनका प्रोजेक्ट दुनिया भर के 40 उच्च रैंक वाले पेशेवरों की श्रेणी में शीर्ष पर था। डाॅ. बजाज सामाजिक नेतृत्व को समर्पित फैलोशिप प्राप्त एस्पायर फैलो हैं। इससे पहले डाॅ. बजाज को वल्र्ड वाइड अचीवर्स हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2014, टाइम रिसर्च मीडिया फाउंडेशन द्वारा इंटरनल मेडिसिन सर्वश्रेष्ठ सलाहकार 2012, 2015 लीडर्स अवाॅर्ड, उद्योग के सितारे हैल्थकेयर पुरस्कार, चैथे एमटी इंडिया हैल्थकेयर पुरस्कार, हेल्थकेयर लीडर आॅफ द ईयर 2017 पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।