आगरालीक्स…आगरा में त्योहार के समय मौसम कर रहा लोगों को बीमार. दिन में तेज धूप और रात को सर्दी. जानें आज कितना रहा तापमान और किस चीज का रखें ध्यान
आगरा में पिछले कई दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है. सुबह और रात को जहां सर्दी महसूस हो रही है तो वहीं दिन के समय अभी भी तेज धूप निकल रही है. मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है. बुखार, सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. डॉक्टरों द्वारा लोगों को इस मौसम में सतर्कता अधिक बरतने को कहा जा रहा है. बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार हो रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है.
चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में बीमारी का खतरा अधिक रहता है. लगातार बुखार आने पर चिकित्सकों से परामर्श जरूर लें. डेंगू और वायरल का अधिक प्रभाव है. पूरी बाजू के कपड़े पहनें और पानी पूरी मात्रा में पीयें. आसपास पानी को ज्यादा दिनों तक इकट्ठा न करें.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 04/11/23) 32.9
Departure from Normal(oC) 1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/11/23) 18.6
Departure from Normal(oC) 3