आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तेज स्पीड कार मेट्रो की बैरिकेडिंग से टकरा गई, कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मेट्रो की सुरक्षा में लगे कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ( Agra News: Car collide in Metro barricading in Agra#Agra )
आगरा में मेट्रो के काम के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग लगे हुए हैं। शनिवार सुबह माल रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग में कार जा घुसी, कार की स्पीड तेज होने के कारण आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।