आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में अधूरा फार्म भरकर जमा करते हैं तो नाम नहीं कटेगा, हस्ताक्षर अनिवार्य हैं लेकिन गलत जानकारी ना भरें। ( Agra News: Last date to submit SIR form 4th December in Agra#Agra )
आगरा में 36 लाख से अधिक मतदाता हैं, 3696 बीएलओ को एसआईआर में लगाया गया है। इसमें गणना प्रपत्र की दो कॉपी दी जा रही है। गणना प्रपत्र पर अपने फोटो सहित अन्य ब्योरा दर्ज करना है, 2003 से पहले के मतदाताओं को अतिरिक्त ब्योरा दर्ज करना है। गणना प्रपत्र भरकर 4 दिसंबर तक जमा करने हैं लेकिन अभी तक गणना प्रपत्र जमा करने वालों की संख्या बहुत कम है।
अधूरे फार्म जमा करने पर नहीं कटेगा नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी का मीडिया से कहना है कि समय से गणना प्रपत्र भरकर जमा करने हैं। फार्म पर नाम, जन्मतिथि पता, फोटो का ब्योरा और हस्ताक्षर अनिवार्य हैं इसके अतिरिक्त जो ब्योरा दिया गया है वह दर्ज नहीं किया जाता है तो नाम ड्राफृट मतदाता सूची से नहीं कटेगा।
9 दिसंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
एसआईआर गणना प्रपत्र में भूल कर भी कोई गलत सूचना दर्ज ना करें, कुछ समझ में नहीं आता है तो उस कालम को खाली छोड दें। गलत सूचना दर्ज करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं, नई मतदाता सूची नौ दिसंबर को प्रकाशित होगी।