आगरालीक्स Agra News: आगरा में कार ने बिजली के खंभे से टकराने के बाद स्कूल से लौट रहे दो बच्चों को चपेट में ले लिया। कार चालक की लोगों ने धुनाई कर दी, कार में तोड़फोड़ की। ( Agra News: Car hit 5th & 1st Class student, Injured#Agra )
आगरा के बरहन में सरस्वती ज्ञान मंदिर है। स्कूल की छुटटी होने के बाद गुरुवार सुबह 10.40 बजे बच्चे घर जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई, इसके बाद दो बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में नगला बेल के रहने वाले कक्षा पांच के छात्र अर्पित और कक्षा एक के छात्र दिव्यांशी गंभीर घायल हो गए।
कार चालक की धुनाई
हादसे के बाद भीड़ जुट गई। कार सवार मौके से भागने लगे, लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कार में भी तोड़फोड़ की, कार को पलट लिया। हंगामा होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया और कार सवारों को आक्रोशित भीड़ से बचाया।